समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1412,
दिनांक 19 सितंबर 2026,
==================
पूर्णिया में सघन वाहन जांच अभियान:-- नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹2.44 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा जिले में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 18 सितंबर 2026 को जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया की टीम ने जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन:----
अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
नियम उल्लंघन के मामलों में कुल ₹2,44,800 (दो लाख चौवालीस हजार आठ सौ रुपये) का शमन (जुर्माना) वसूल किया गया।
टीम द्वारा गहन जांच:-
जिला परिवहन पदाधिकारी सोनी कुमारी के कुशल नेतृत्व में गठित जांच टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के अनुपालन की गहनता से जांच की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से:--
दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग,चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग,वाहनों में
ओवरलोडिंग तथा संबंधित यातायात नियमों एवं दस्तावेजों की गहनता से जांच किया गया।
जांच टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अवर निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक (MVI) तथा प्रवर्तन अवर निरीक्षक मुख्य रूप से शामिल थे।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर
कार्रवाई के साथ-साथ जांच टीम द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी सोनी कुमारी द्वारा चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सभी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें।
16 views | Purnia, Bihar | Sep 19, 2026