सोरांव: मऊ आइमा इलाके के जाम्हा तेजपुर गांव में बच्चों के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के जाम्हा तेजपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। गांव की निवासी सुवी देवी ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।सुवी देवी के अनुसार, यह घटना गुरुवार, 4 जून को दोपहर करीब 12 बजे हुई। पीड़िता ने नामजद करते हुए तहरीर दी है।