लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को किया गया रवाना
लखीसराय। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन एवं व्यापक जन-जागरूकता को लेकर सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोमवार की संध्या 4:58 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शबबीर आलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।