डुमरांव: ढेलवानी मोहल्ला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हथियारबंद लोगों ने जेसीबी से की तोड़फोड़
Dumraon, Buxar | Jan 21, 2025 डुमरांव थाना क्षेत्र के ढेलवानी मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान के तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने मंगलवार की सुबह 10 बजे देते हुए बताया कि इस मामले के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो छापेमारी कर दोषियों को गिरफ्त में लेगी।