डुमरांव: सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू करने की मांग को लेकर नंदन गांव में समाजसेवियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Dumraon, Buxar | Jan 21, 2025 सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई एक्टिविस्ट हरेकृष्ण सिंह यादव द्वारा मंगलवार की दोपहर 12 बजे से नन्दन गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था को शुरू करने के लिए हरेकृष्ण अपने गांव नन्दन में ही धरनारत है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था को शुरू करने के लिए जरूरी उपकरण आ चुके हैं।