डुमरांव: डुमरांव थानाक्षेत्र के अटांव गांव में छह दिनों से लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला, पुलिस कर रही जांच
Dumraon, Buxar | Jan 20, 2025 डुमरांव थानाक्षेत्र के अटांव गांव में छह दिनों से गायब व्यक्ति का शव सोमवार की दोपहर 3 बजे गांव के ही तालाब से तैरता हुआ बरामद हुआ। शव की पहचान गांव के ही मुरई मुसहर के रूप में हुई हैं। छह दिनों से ही वह घर से लापता था जिसके बाद इस मामले में परिजनों ने लिखित आवेदन भी पुलिस को दिया था। वहीं सोमवार को सूचना मिली कि एक शव नदी में तैर रहा है।