डुमरांव: डुमरांव में सरकारी भूखंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर, अंचलाधिकारी और ईओ मौजूद रहे
Dumraon, Buxar | Jan 22, 2025 डुमरांव के मुख्य बाजार में अतिक्रमण किए अतिक्रमणकारियों के कब्जे को एक बार फिर बुलडोजर की सहायता से हटवाया गया। बुधवार की सुबह 11 बजे अंचलाधिकारी शमन प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी यानी ईओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाजार के किनारे अतिक्रमण किए अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर हटाया गया।