डुमरांव: डुमरांव बुनियाद केंद्र में बुधवार से दो दिवसीय विशेष शिविर का किया जाएगा आयोजन: केंद्र प्रबंधक
Dumraon, Buxar | Jan 21, 2025 जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देश पर डुमरांव के बुनियाद केंद्र में कल से दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंगलवार की दोपहर 12 बजे केंद्र प्रबंधक चौधरी ने बताया कि लगने वाले कैंप में दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड, निःशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण सहित अन्य जरूरी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।