भंडरा: पंचायत भवनों में सूचना पट व कर्मियों के नंबर सार्वजनिक करने से ग्रामीणों की समस्याएं होंगी कम: बीडीओ
भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में विभागवार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी, आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कल्याण तथा बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।