Public App Logo
Profile Picture

L.b.Bhakhar

@usr12255612
222Followers
1Following
शराब का लंगर
Video 1
Video 2
Video 3
शादी के वादे पर बने यौन संबंध और बाद में शादी से इनकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने BNS की धारा 69 के दायरे को स्पष्ट किया है।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि धारा 69 के तहत अपराध तभी बनता है, जब शादी का वादा शुरू से ही उसे पूरा करने की नीयत के बिना, धोखे से किया गया हो और उसी धोखे के आधार पर महिला को यौन संबंध के लिए सहमत कराया गया हो। 

मामला गुजरात के सयाजीगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा था। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत आरोप लगाया गया था कि उसने शादी का वादा करके शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। 

आरोपी का कहना था कि उसकी मां इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। और मां की अनुमति न मिलने की वजह से उसने शादी से मजबूरन इंकार किया। मामले में BNS की धारा 69 के तहत दर्ज FIR को खारिज कराने की याचिका जब गुजरात हाईकोर्ट में पहुंची तो, हाई कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर...दर्ज FIR को रद्द करने से इनकार कर दिया। फिर जिसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=supremecourt nis:value=SupremeCourt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bns nis:value=BNS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bnssection69 nis:value=BNSSection69 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandjustice nis:value=LawAndJustice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=supremecourtverdict nis:value=SupremeCourtVerdict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=legalnews nis:value=LegalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=marriagepromise nis:value=MarriagePromise nis:enabled=true nis:link/>
खोथांवाली में ‘प्राक् लोकमंथन यात्रा–2026’ का भव्य समापन: लोक गाथा व साहित्य प्रदर्शनी में उमड़े दर्शक, स्वामी केशवानंद सहित अंचल के साहित्यकारों की कृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilibangannews nis:value=pilibangannews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> #
पीलीबंगा। क्षेत्र के गांव खोथांवाली में ‘प्राक् लोकमंथन यात्रा–2026’ के तहत आयोजित भव्य लोक गाथा एवं साहित्य प्रदर्शनी का विधिवत व सफल समापन हुआ। यह आयोजन भारतीय लोकजीवन, लोकदेवताओं, लोक संस्कृति और क्षेत्र की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्णतः सफल रहा। प्रदर्शनी के दौरान ग्रामीण परिवेश में सांस्कृतिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक अपनी माटी के गौरव से अभिभूत नजर आए। विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों में अपनी जड़ों को जानने को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा गया।
प्रदर्शनी में हनुमानगढ़ जिले की समृद्ध साहित्यिक धरोहर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। इसमें महान समाज सुधारक व शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी की प्रेरक जीवनी और साहित्य के साथ-साथ राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य साहित्यकार ओम पुरोहित 'कागद', चंद्रसिंह बिरकाली, रानी लक्ष्मीकुमारी चूंडावत सहित अंचल के अन्य गणमान्य रचनाकारों की पुस्तकें विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। दर्शकों ने दुर्लभ ग्रंथों और लोक गाथाओं से जुड़े संकलनों का गहराई से अवलोकन किया।
समारोह में बीकानेर संभाग प्रमुख महावीर प्रसाद पूनियां और प्रदेश संयुक्त मंत्री ओम भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ओम भार्गव ने प्रदर्शनी के प्रत्येक भाग का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों को सराहा और इसे एक शानदार व अभूतपूर्व सांस्कृतिक अनुष्ठान बताया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष लालचंद कोचर एवं उपाध्यक्ष श्याम मिढ़ा ने संबोधित करते हुए जिले की लोक संस्कृति को वैचारिक चेतना से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर होना अत्यंत आवश्यक है।
इस वृहद आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में साहित्य परिषद के उदय पाल प्रजापत, गुरदीप सोहल, अनिल अबुझ, सूर्य प्रकाश जोशी, अशोक गुप्ता, सुगंधा बहल, कंचन नागपाल, नीता अग्रवाल, अमन मंगल और बृजेश योगी का उल्लेखनीय व सराहनीय योगदान रहा।
Video 6
जर्मन कालू छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने के साथ मस्ती
श्रीगंगानगर राजस्थान:- घटनाक्रम: सादुलशहर वार्ड 5 में निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा खीचड़ के पति व पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ के साथ कथित मारपीट।
 * आरोप: विधायक गुरवीर सिंह बराड़ व समर्थकों पर हमले का सीधा आरोप।
 * शर्त: थाना प्रभारी मलकित सिंह के निलंबन तक चेयरमैन पद की शपथ न लेने का ऐलान।
 * तनाव: भाषणों में हाथ-पैर तोड़ने की खुली धमकियों के वीडियो वायरल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pardeepkhichar nis:value=pardeepkhichar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurveersinghbrar nis:value=GurveerSinghBrar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagdishjangir nis:value=jagdishjangir nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sadulshahar nis:value=Sadulshahar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>  nagarpalikasadulshahar
Pardeep Khicher
Video 9
Video 10
Video 11
पण्डितांवाली में लूट व चेन स्नेचिंग से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस गश्त बढ़ाने व नशे पर रोक की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
<nis:link nis:type=tag nis:id=लालबहादुर_भाखर nis:value=लालबहादुर_भाखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pilibangannews nis:value=pilibangannews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> 
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पण्डितांवाली में पिछले करीब 5-6 दिनों से लगातार हो रही लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों के चलते ग्रामीणों में भय और भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे असमाजिक तत्व और लुटेरे आए दिन राह चलती महिलाओं को अपना आसान निशाना बना रहे हैं। दिनदहाड़े गहने और सोने की चेन झपटने जैसी घटनाओं के कारण गांव की महिलाओं और आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बदमाशों के बढ़ते हौसलों और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से खफा होकर गांव के लोग एकजुट हो गए। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीलीबंगा थाने पहुंचकर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि क्षेत्र में तेजी से पैर पसार रहा अवैध नशे का कारोबार इन अपराधों की मुख्य वजह बन रहा है। नशे की लत के चलते युवा वर्ग इन वारदातों में लिप्त हो रहा है, जिससे गांव का शांत वातावरण खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से गांव व आसपास के मुख्य मार्गों पर तुरंत नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर नजर रखने तथा नशे के काले कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वारदातों पर लगाम नहीं लगी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे।
इस दौरान बसन्त जाखड़, नरसाराम जाखड़, राहुल गोदारा, दयाराम जाखड़, साहबराम, सुरेन्द्र जगला, संदीप पारीक, पृथ्वीराज शर्मा, बलराम बामनिया, सतपाल जांदू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Video 13
106 साल के बुजुर्ग ने वोट डाला पीलीबंगा
किसी का वोट किसी ने डाल दिया
2010 बीघा सरकारी जमीन,40 करोड़ का फर्जीवाड़ा
अपने डॉगी की मस्ती
गोपीराम सुथार ने मतदाताओं का आभार जताया
भरत सिंह राठौड़ ने मतदाताओं का आभार जताया
निखिल बिश्नोई ने मतदाताओं का  आभार जताया
Video 21
आईएफडब्ल्यू जे राजस्थान जोधपुर कार्यक्रम के दौरान लिया गया छायाचित्र 
पत्रकार लाल बहादुर भाखर
दूध में मृतक की लाश में लगने वाला इंजेक्शन
वार्ड नंबर 34 नगर पालिका पीलीबंगा वार्ड 43  मतदान केंद्र केशव आईटीआई कॉलेज मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह