धरहरा: मंत्री रत्नेश सदा बाढ़ पीड़ितों से मिले, पॉलिथीन बांटे, राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए, सामूहिक किचेन का निरीक्षण
बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा सोमवार को धरहरा प्रखंड की बाढ़ प्रभावित बहचौकी, हेमजापुर और शिवकुंड पंचायत पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मौजूदा हालात की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित परिवारों के बीच पॉलिथीन का वितरण किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।