✅ नगरपालिका की कार्रवाई में 160 लावारिस सुअर पकड़े
✅ हरदा शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया अभियान, सुअरों को शहर से बाहर किया गया
नगरपालिका हरदा द्वारा शहर में लावारिस सुअरों की समस्या के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगरपालिका अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए लगभग 160 लावारिस सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किया।
नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 05, 09, 12, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 32, 33 एवं 34 में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किए जाने की व्यवस्था की गई।
नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को लावारिस सुअरों से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगा।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP
#Harda #NagarPalikaHarda #SwachhHarda #CleanCity
8 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026