Public App Logo
Profile Picture

PRO Harda

@projsharda
914Followers
0Following
✅ किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में DAP खाद की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

फिर भी यदि आवश्यकता हो तो किसान भाई DAP के विकल्प के रूप में निम्न उर्वरकों का उपयोग कर सकते हैं -

👉 12:32:16, 20:20:0:13 या SSP
👉 1 बोरी DAP के स्थान पर 1 बोरी TSP + 20 किलो यूरिया का कॉम्बिनेशन भी उपयोगी है।

इससे DAP के समान पोषक तत्व फसल को प्राप्त होंगे।

किसान भाई अफवाहों पर ध्यान न दें, जिला प्रशासन आपके साथ है।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agriculture nis:value=Agriculture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisankalyan nis:value=KisanKalyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dap nis:value=DAP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpfarmers nis:value=MPFarmers nis:enabled=true nis:link/>
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
✅ शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित

✅ कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्रों ने लिया भाग, दशहरा बाद होंगे साक्षात्कार

तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने एवं उनकी व्यावसायिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस कंपनी द्वारा कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया।
        
महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री विकास भुमरकर ने बताया कि कैंपस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कंपनी की चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
    
उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों का साक्षात्कार हेतु पंजीयन किया गया तथा आगामी चयन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कंपनी प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि पंजीकृत विद्यार्थियों के साक्षात्कार दशहरा पर्व के पश्चात आयोजित किए जाएंगे।
   
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव विद्यार्थियों को उद्योग जगत से परिचित कराने, उनकी रोजगारपरक क्षमताओं को विकसित करने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=polytechnicharda nis:value=PolytechnicHarda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=campusdrive nis:value=CampusDrive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gulkaiai nis:value=GulkaiAI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=placement nis:value=Placement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
✅ जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

✅ हरदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग की दी गई जानकारी*

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदा में जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 12 एवं 13 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है।

जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती तृप्ति पटेरिया ने बताया कि प्रशिक्षण में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य संपादित करने, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग और संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक के व्यापक उपयोग के माध्यम से आंकड़ों के संकलन को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आई सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 सुश्री आयुषी भवसार एवं सुश्री आयुषी यादव ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देकर जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाना है।

प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी टिमरनी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनगणना से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Department of Planning, Economics & Statistics, MP Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=census2027 nis:value=Census2027 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalcensus nis:value=DigitalCensus nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
✅ आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सोमवार को आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु दर एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिनेश चौहान ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं एवं हाईरिस्क महिलाओं को प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान अनिवार्य चार जांचें सुनिश्चित की जाएं।

श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिन महिलाओं को आयरन सुक्रोज एवं एफसीएम लगाया जा रहा है, उनकी एंट्री पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए। जिन हाईरिस्क महिलाओं की प्रसव की संभावित तारीख निकट है, उन्हें प्रसव के 7 दिवस पूर्व ही स्वास्थ्य संस्था में बने बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया जाए, ताकि सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।

उन्होंने सभी आशा सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के पंचायत सचिवों से संपर्क कर सभी गर्भवती महिलाओं की ई-केवाईसी एवं समग्र आईडी का कार्य पूर्ण कराएं, ताकि हितग्राहियों को समय पर भुगतान मिल सके।

वहीं जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर सुश्री सोनाली सेन ने कहा कि जिले में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल अनिवार्य रूप से की जाए। पोर्टल पर डुप्लीकेट एंट्री न करें और यदि डुप्लीकेट एंट्री हो गई हो तो उसे डिलीट करवाएं।

सुश्री सेन ने कहा कि जिले में होने वाली समस्त मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का वर्बल ऑटोप्सी चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। वर्बल ऑटोप्सी में मृत्यु का सही कारण उल्लेख करना अनिवार्य है। उन्होंने विकासखंड वार मातृ एवं शिशु मृत्यु की गहन समीक्षा भी की।

बैठक में तीनों विकासखंडों के ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर एवं जिले की समस्त आशा सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
As per instructions of ECI, the DEO of *Harda* district has started a proactive campaign to ensure that no eligible elector is left from the electoral rolls.

Special camps are being held in 567 no. of booths in the district to ensure this.

If any person has any complaint, please feel free to inform any of the 567 no. of BLOs, 06 no. of AEROs, 02 no. of EROs. 

We are committed to ensure that no eligible voter is excluded from the voter list.

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voterregistration nis:value=VoterRegistration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=eci nis:value=ECI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voterslist nis:value=VotersList nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elections2026 nis:value=Elections2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
Video 20
✅ निमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा ‘खेती खेड़ा हरिनाम की’ उत्सव

✅ लोकगायन और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

✅ संत सिंगाजी के जीवन पर आधारित नृत्य-नाट्य ने किया भावविभोर

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से श्रीकान्हा बाबा मंदिर परिसर, सोनतलपुर में 10 एवं 11 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय ‘खेती खेड़ा हरिनाम की’ उत्सव निमाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और जनजातीय लोकनृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों का साक्षी बना। दोनों दिन शाम 6:30 बजे से आयोजित कार्यक्रमों में लोककलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत किया।

उत्सव के प्रथम दिवस 10 अक्टूबर को निमाड़ी गायन, देव भीलट गायन, गदली नृत्य, झंडा नृत्य, काठी नृत्य और गणगौर नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। शिवप्रसाद सांखला एवं साथी ने निमाड़ी गायन, धर्मेंद्र राजपूत ने देव भीलट गायन, सतीश इवने एवं साथी ने कोरकू जनजातीय गदली नृत्य, सोनू काजवे एवं साथी ने झंडा नृत्य, अशोक मौर्य एवं साथी ने काठी नृत्य तथा मीशा शर्मा एवं साथी ने गणगौर नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों में निमाड़ की लोकपरंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली।

✅ संत सिंगाजी के जीवन पर केंद्रित रही नृत्य-नाट्य प्रस्तुति

उत्सव के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को ‘खेती खेड़ो हरि नाम की’ शीर्षक से विशेष नृत्य-नाट्य प्रस्तुति आयोजित की गई। इसमें संत सिंगाजी के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और समाज के प्रति योगदान को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नृत्य, संगीत और अभिनय के समन्वय से सजी इस प्रस्तुति ने संत सिंगाजी की आध्यात्मिक विरासत और निमाड़ की भक्ति परंपरा को रेखांकित किया। नृत्य-नाट्य का निर्देशन चंद्रमाधव वारिक, संगीत निर्देशन कुलदीप सारवा तथा लेखन श्रीराम पाटीदार एवं योगेश त्रिपाठी ने किया।

✅ लोकसंस्कृति के संरक्षण का प्रयास

‘खेती खेड़ा हरिनाम की’ उत्सव निमाड़ अंचल की लोककलाओं, जनजातीय नृत्यों और पारंपरिक गायन को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन रहा। ऐसे आयोजनों से लोककलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, लोकपरंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से किया गया।

Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=culturedepartmentmp nis:value=CultureDepartmentMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khetikhedaharinaamki nis:value=KhetiKhedaHariNaamKi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nimadculture nis:value=NimadCulture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=santsingaji nis:value=SantSingaji nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
✅ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में बाल भवन बायपास स्थित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैरम बोर्ड प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता, निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कैरम और शतरंज के माध्यम से बालिकाओं में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया, वहीं निबंध लेखन के माध्यम से उन्हें बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=internationaldayofthegirlchild nis:value=InternationalDayOfTheGirlChild nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=betibachaobetipadhao nis:value=BetiBachaoBetiPadhao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenandchilddevelopment nis:value=WomenAndChildDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sashaktvahini nis:value=SashaktVahini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=girlempowerment nis:value=GirlEmpowerment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
Video 24