दधीचि ब्राह्मण समाज के चुनाव संपन्न
गोविंद व्यास पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त, अन्य पदाधिकारियों की भी सर्वसम्मति से घोषणा
अनोखा तीर, हरदा। दधीचि ब्राह्मण समाज हरदा के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाजजनों ने आपसी सहमति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया। इसमें गोविंद व्यास को पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में दिनेश पांचोली को सचिव, मोहनलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा नितिन पांचोली को युवा दधीचि ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया।
चुनाव के दौरान समाज के उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की एकता, संगठन और विकास के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा।
Harda, Harda | Sep 13, 2026