बांगरमऊ: दोस्तपुर शिवली गांव में आबकारी विभाग ने मारा छापा,50 लीटर शराब बरामद, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक बांगरमऊ द्वारा फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दोस्तपुर शिवली में छापेमारी की गई इस दौरान आबकारी टीम को मौके से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही करीब 50 किलो लहन को नष्ट करवा दिया गया। इस अवैध कार्य में शामिल दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।