बांगरमऊ: चौंगवा गांव में दबंगों ने तोड़ी मकान की बाउंड्री,विरोध करने पर परिवार के तीन सदस्यों की हुई पिटाई,पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के चौंगवां गांव निवासी बबलू की पत्नी फूलमती ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव निवासी रामकुमार, दुबरी,ललन,और रज्जाक समेत आधा दर्जन लोगो ने पहले परिवार के लोगो की पिटाई की.उसके बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचकर बने मकान की बाउंड्री को गिरा दिया. मकान की बाउंड्री तोड़ने का वीडियो वायरल हो गया.