राजपुर: कुएं में तैरती मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव से कुछ दूर स्थित एक कुएं में महिला की लाश तैरती हुई मिली। कुएं में पानी काफी ज्यादा भरा हुआ था। दोपहर के वक्त जब ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे, तो पानी में महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची