होटल पर पुलिस की दबिश, युवक-युवती हिरासत में, जांच और कार्रवाई जारी
मुरैना जिले के पोरसा में अटेर रोड बाईपास स्थित शराब ठेके के सामने बने नारायण होटल पैलेस पर पुलिस ने दबिश देकर युवक-युवती को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को होटल में कथित अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#मुरैना #morena #पोरसा