मुरैना शहर में बिगड़ा यातायात, घंटों जाम में थमे वाहनों के पहिए; परेशान होते रहे लोग
मुरैना। शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी नजर आई। बाजार क्षेत्र से लेकर अंबाह रोड और मुड़ियाखेड़ा तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते वाहन चालकों को घंटों तक सड़क पर खड़े रहना पड़ा।
हालात ऐसे रहे कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी जाम में फंसकर परेशान होते रहे। बाजार क्षेत्र में वाहनों की भीड़ के कारण यातायात की रफ्तार थम गई। अंबाह रोड और मुड़ियाखेड़ा इलाके में भी जाम का असर देखने को मिला।
जाम के चलते आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे और लोग यातायात व्यवस्था को लेकर परेशान नजर आए।
#morena #मुरैना #सड़क #यातायात