मुरैना में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ मजबूत करने का लिया संकल्प!
मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर के चंबल कॉलोनी स्थित कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
वहीं, 14 और 15 नवंबर को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें जीतू पटवारी, हरीश चौधरी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। बैठक के अंत में विधायक दिनेश गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
Morena Nagar, Morena | Nov 11, 2026