बंजरिया: बगही से चैलाहा टाल जाने वाली सड़क के दोनों तरफ उगे झाड़ियों को युवकों ने दुर्घटना से बचाव के लिए श्रमदान से काट डाला
चैलाहा पंचायत के बगही से चैलाहा टाल जाने वाली सड़क के दोनों तरफ उगे झाड़ियों को युवकों ने दुर्घटना से बचाव के लिए श्रमदान से काट डाला। स्थानीय मनीष मिश्रा ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यही युवा पंचायत की तकदीर बदलेंगे। सड़क के दोनों तरफ उगे झाड़ियों से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही थी,क्योंकि सामने से आ रही गाडियो को चालक नही देख पा रहे थे,जिससे दुर्घटना हो रही।