सिंघिया गुमटी के पास से बंजरिया पुलिस बुधवार शाम चार बजे 200 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद कर कारवाई में जुटी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुमटी के पास बने अलग अलग झोपड़ियों से शराब बरामद की गई है। पुलिस को देख फरार तस्करो की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। जल्द ही सभी तस्करो की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।