चंचल बाबा मंदिर से तुरकौलिया जाने वाली सड़क अम्बिकानगर में टूटी, कई बाइक सवार गिर कर हुए चोटिल। स्थानीय निवासी सोनू पाठक ने फोन पर बुधवार चार बजे बताया कि चार पहिया व तीन पहिया वाहन दूसरे लेन में जा रहे है। जिसके कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर रहे है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की,ताकि लोगो को तकलीफ न हो।