पटना ग्रामीण: सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार, गर्दनीबाग स्थित सेंटर पर फिजिकल के लिए पहुंचा था, स्कॉलर ने दिया था रिटेन एग्जाम
पुलिस ने एक सिपाही अभ्यार्थी मोहन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभ्यर्थी शनिवार को हो रहे सिपाही भर्ती के फिजिकल परीक्षा के लिए पहुंचा था, जहां फेस मिलान में उसका चेहरा नहीं मिलने पर उससे पूछताछ की गई। मामले को लेकर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे गर्दनीबाग थाने के पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।