पटना ग्रामीण: बिहार में अब कोई सरकार नहीं है, जो है उसको होश नहीं है: राबड़ी आवास के बाहर बोले तेजस्वी यादव
शनिवार की शाम 4 बजे राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कि 'बिहार में अब कोई सरकार है ही नहीं। यहां जो सरकार चल रही है, वह अब होश में नहीं है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि चर्चा करनी पड़ रही है कि राज्य में सरकार है भी की नहीं।