महापौर रानी अग्रवाल ने वार्ड 41 गनियारी छठ घाट का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
व्रतधारियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित, वार्डवासियों से भी सहयोग की अपील
सिंगरौली। छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ घाटों एवं उनके आसपास साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी घाटों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं, महापौर ने वार्डवासियों से भी अपील की कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्व को स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगर निगम के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है !
उपरोक्त अवसर पर महापौर रानी अग्रवाल वार्ड नंबर 41पार्षद गौरी अर्जुन दास गुप्ता पार्षद बड़े वाले बेटे (अंश कुमार गुप्ता
पार्षद प्रतिनिधि) सदीप सिंह, संजय केसरी
स्वच्छता उप परिवेक्षक अशोक त्रिपाठी वार्डवासी रहे शामिल !
ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पेज को फॉलो करना न भूलें"
#ForYou
#Facebookreels
#nonflowers
#News #BreakingNews #LocalNews #MadhyaPradesh #Singrauli #MPNews