Public App Logo
Profile Picture

Brijesh Kumar

@brijesh82664
12992Followers
0Following
सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत का परिवहन करते बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्राली ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार

​सरई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के. एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में सरई थाना पुलिस ने अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध रेत लदे एक लाल रंग के बिना नंबर के महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्राली को ज़ब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

​मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

​जानकारी के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को शिकायत जांच के दौरान प्र.आर. लक्ष्मीकांत साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोनी स्थित चुनाहिया नाला से अवैध रूप से रेत लोड कर एक ट्रैक्टर परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम कोनी मार्ग पर दबिश दी और चुनाहिया नाला की ओर से आ रहे महिन्द्रा 265 DI ट्रैक्टर को रुकवाया।  

​आरोपी के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज़

​ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमन कुमार रावत (उम्र 21 वर्ष), पिता पप्पू रावत, निवासी इटमा (थाना सरई) बताया। ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत के संबंध में जब पुलिस ने वैध दस्तावेज़ या रॉयल्टी पर्ची मांगी, तो चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चोरी-छिपे अवैध खनन एवं परिवहन करने की बात स्वीकार की। 
 
​6.04 लाख का मशरूका ज़ब्त

​पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से निम्नलिखित सामग्री ज़ब्त की:  
​बिना नंबर का महिन्द्रा 265DI ट्रैक्टर (लाल रंग) – कीमत लगभग ₹6,00,000  
​ट्राली में लोड आधी ट्राली (लगभग 2 घनमीटर) अवैध रेत – कीमत लगभग ₹4,000  
​कुल ज़ब्त संपत्ति की कीमत: ₹6,04,000  

​बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

​आरोपी के विरुद्ध सरई थाने में अपराध क्रमांक 817/2026 तथा बीएनएस (BNS) की धारा 303(2), 317(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अमन कुमार रावत का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड (अप.क्र. 167/2025, खान खनिज अधिनियम) रहा है। 
 
​सराहनीय भूमिका

​इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 249 लक्ष्मीकान्त साहू, आरक्षक 91 अनुराग मिश्रा, आरक्षक 546 अंकित शुक्ला, आरक्षक 375 शिवललन वैश्य, आरक्षक 686 अमर पासी तथा आरक्षक 171 कपिल बंसल की सराहनीय भूमिका रही।
नन्हे वालको के द्वारा घसिया बाजा बजाते हुए जिला मुख्यालय वैढ़न  अंतरर्गत पापी पेट के लिए अपनी कला दिखाते बच्चे
राजीव चौक से इंदिरा चौक-तेलगवां तक सड़क निर्माण का इंतजार, जगह-जगह जानलेवा गड्ढों से बनी परेशानी

सिंगरौली। राजीव चौक से इंदिरा चौक होते हुए तेलगवां तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर अब आम लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सड़क आखिर कब तक पूरी तरह बनकर आवागमन के लिए तैयार होगी। लंबे समय से सड़क पर सीवर, नल-जल योजना और गैस पाइप लाइन के लिए पाइप डालने का कार्य चलने के बाद अब सड़क के व्यवस्थित निर्माण की उम्मीद स्थानीय लोगों को है।

तेज बारिश के चलते सड़क के कई हिस्सों में जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर वाहन अनियंत्रित होते नजर आते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नगर निगम द्वारा पाइप लाइन से जुड़े कार्यों के बाद सड़क पर बने गड्ढों को भरने और सड़क निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है। अब लोगों को इंतजार है कि यह काम तेज गति से पूरा हो और सड़क जल्द ही चलने लायक स्थिति में तैयार हो।

आम जनता की मांग है कि संबंधित विभाग सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा के अंदर तय करे !
अब देखना होगा कि राजीव चौक से इंदिरा चौक होते हुए तेलगवां तक सड़क बनने का सपना कब तक पूरा होता है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत डीह बाबा प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 39 स्थित डीह बाबा प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के कार्यकर्ता साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

इस दौरान डीह बाबा प्रांगण सहित आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वार्ड के निर्माण के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। वरिष्ठ नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का संकल्प लिया।
शासकीय महाविद्यालय माड़ा में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को 
 
​सिंगरौली माड़ा मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय माड़ा में सत्र 2026–27 के अंतर्गत 'जिला स्तरीय कुश्ती (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है।  
​यह खेल प्रतियोगिता आगामी 22 अक्टूबर (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।  
​महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। क्रीड़ा अधिकारी एवं आयोजक सचिव डॉ. प्रदीप कछवाहा के नेतृत्व में आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  
​आयोजन समिति के सदस्य डॉ. प्रभाती आम्रवंशी, डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. सनत तिवारी, डॉ. वैद्यनाथ चर्मकार, श्री अवनीश मिश्रा, श्री अमित शाह, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्री बुधराम नाई और श्री जगबंधन सिंह ने जिले के खेल प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
2029 तक नशा मुक्त होगा मध्य प्रदेश गृह मंत्री अमित शाह
Video 6
RTO की अवैध वसूली के खिलाफ 6 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे आप कार्यकर्ता

सिंगरौली। आरटीओ विभाग में कथित अवैध वसूली के विरोध में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ग्रामीण द्वारा 6 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार प्रदर्शन का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण एवं देवसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रतिभान प्रसाद के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने “कलेक्टर चलो” का आह्वान किया है। पोस्टर में आरटीओ की कथित अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आरटीओ से संबंधित व्यवस्थाओं और कथित अवैध वसूली को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा मामले की जांच कराने तथा कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखे जाने की बात कही गई है। प्रदर्शन के आयोजक रतिभान प्रसाद, जिला अध्यक्ष ग्रामीण, आम आदमी पार्टी सिंगरौली हैं।
Video 8
विंध्यनगर-तेलगवा मार्ग पर फ्लाई राख परिवहन और प्रदूषण पर रोक लगाने पार्षद ने एनटीपीसी को लिखा पत्र

​सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 (लाल बहादुर शास्त्री) के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने एनटीपीसी विंध्याचल एवं एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के परियोजना प्रमुखों को रिमाइंडर पत्र भेजकर विंध्यनगर से तेलगवा मार्ग पर फ्लाई राख (Fly Ash) के अनियंत्रित परिवहन, सड़क जाम और फैलते प्रदूषण पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने तथा राख परिवहन के लिए अलग मार्ग बनाए जाने की मांग की है।  

​पार्षद ने पत्र में उल्लेख किया है कि विंध्यनगर, जयनगर से तेलगवा मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी परियोजना का फ्लाई राख भारी वाहनों के माध्यम से दिन-रात ढोया जा रहा है। इन भारी वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जयनगर में मुख्य सड़क पर विंध्यनगर की राख डंप किए जाने तथा तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ गया है। उड़ती राख और दुर्घटनाओं के कारण लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।  

​पत्र में उठाई गई मुख्य मांगें:

​सड़क निर्माण व चौड़ीकरण: विंध्यनगर से तेलगवा तक एवं तेलगवा रेलवे क्रासिंग से मटवई तक सड़क की तत्काल मरम्मत, निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाए।  
​राख परिवहन हेतु पृथक मार्ग: शाहपुर एस डाइक से विंध्यनगर-तेलगवा मार्ग होकर हो रहे राख परिवहन के लिए अलग मार्ग बनाया जाए।  
​ओवरलोडिंग व समय-सीमा पर नियंत्रण: खुले में राख परिवहन, ओवरलोडिंग तथा सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक राख परिवहन पर प्रतिबंध लगाया जाए। तेज गति से दौड़ रहे अवैध वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।  

​जल एवं वायु प्रदूषण पर लगे रोक

एनटीपीसी व एनसीएल परियोजनाओं का प्रदूषित गंदा पानी विंध्यनगर सूर्यनाला, मटवई बलियानाला में छोड़ने पर रोक लगे, जिससे रिहंद जलाशय, कुओं और चापाकलों का पानी दूषित हो रहा है।  
​चिमनियों से फैलते धुएं व राख पर नियंत्रण: एनटीपीसी की चिमनियों से निकलने वाले विषैले धुएं और उड़ती फ्लाई राख पर अनिवार्य रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।  

​पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने चेतावनी दी है कि पूर्व में भी कई बार पत्र दिए जाने के बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उक्त पत्र की प्रतिलिपि उचित कार्रवाई एवं सूचनार्थ हेतु जिलाध्यक्ष/कलेक्टर सिंगरौली को भी प्रेषित की गई है।
सोनभद्र में 77.65 किमी फोरलेन सड़क की तैयारी: अनपरा से अधौरा तक ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 4 नए बाईपास भी बनेंगे

​सोनभद्र। सोनभद्र जिले में अनपरा से उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा पर स्थित विद्यमगंज (अधौरा) तक आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगभग 77.65 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण की बड़ी योजना पर काम चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कराने की कवायद तेजी से जारी है, जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

​कस्बों को जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे 4 प्रमुख बाईपास

स्थानीय कस्बों के भीतर दिन-रात रहने वाले भारी वाहनों के दबाव और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट में चार नए बाईपास के निर्माण को शामिल किया गया है। बाईपास बनने से लंबी दूरी का व्यावसायिक और भारी यातायात कस्बों के बाहर से ही गुजर जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

​परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
​अनपरा बाईपास: 8.245 किलोमीटर
​रेणुकूट बाईपास: 14.35 किलोमीटर
​दुद्धी बाईपास: 8.550 किलोमीटर
​विद्यमगंज बाईपास: 4.00 किलोमीटर
​हथीनाला पुनर्सरेखन (Realignment): हथीनाला क्षेत्र में 5.992 किलोमीटर लंबे मोड़दार व दुर्गम हिस्से के पुनर्सरेखन का भी विशेष प्रावधान किया गया है।

​आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार

अनपरा, रेणुकूट और आसपास के क्षेत्रों में स्थित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, बिजली घरों और खदानों के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। फोरलेन सड़क और बाईपास बनने से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि अंतरराज्यीय परिवहन (उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश) को भी एक नया आयाम मिलेगा। स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
बरगवां रेलवे स्टेशन पर 89 बोतल शराब जब्त, दो सूटकेस में भरकर ले जा रहा था आरोपी

जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, जांच के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप; कीमत और गंतव्य की जानकारी जुटा रही पुलिस

सिंगरौली। बरगवां रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शराब की एक खेप पकड़ी गई। जांच के दौरान दो सूटकेस बैग से कुल 89 बोतल शराब बरामद हुई। शराब को लेकर जा रहे व्यक्ति से पूछताछ के साथ मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान संदिग्ध रूप से रखे दो सूटकेस की तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों बैग के अंदर शराब की बोतलें मिलीं। गिनती करने पर कुल 89 बोतल शराब बरामद हुई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संबंधित व्यक्ति शराब को बरगवां से किसी दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी में था। हालांकि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

जीआरपी ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की कुल मात्रा, अनुमानित कीमत और उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की खेप किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने चौकी बरका का किया औचक निरीक्षण

अभिलेखों में अपूर्णता मिलने पर जताई नाराजगी, शीघ्र पूर्ण कर प्रस्तुत करने के दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम.द्वारा चौकी बरका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी की कार्यप्रणाली, पुलिसिंग व्यवस्था एवं संधारित अभिलेखों का जायजा लेते हुए विभिन्न दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान कुछ दस्तावेजों एवं अभिलेखों में आवश्यक पूर्तियां शेष पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण दस्तावेजों को शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार प्रस्तुत किया जाए तथा भविष्य में अभिलेखों के संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में अभिलेखों का व्यवस्थित, अद्यतन एवं समयबद्ध संधारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सभी दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्य संबंधी जानकारी एवं समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए कर्तव्य के प्रति सजग, अनुशासित एवं समर्पित रहकर जनसेवा को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया।

औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी की समग्र व्यवस्था का जायजा लेते हुए अनुशासन, जवाबदेही, सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र मझिगवां क्रमांक-1 का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर खोलने एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एसएएम एवं एमएएम बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी केन्द्रों में भर्ती कराने के दिए निर्देश

सिंगरौली, 3 अक्टूबर 2026। सेवा सेतु अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र मझिगवां क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए बच्चों की उपस्थिति, केन्द्र के संचालन तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की स्थिति की जानकारी ली। आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खुले तथा बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नाश्ता एवं पोषण आहार निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा पोषण आहार की गुणवत्ता एवं वितरण की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की सतत निगरानी करते हुए नियमित रूप से वजन लेने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के पोषण स्तर में होने वाले परिवर्तन की समय पर पहचान की जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्र में एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर उनकी नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें एनआरसी केन्द्रों में भर्ती कराकर समुचित उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए बच्चों के अभिभावकों को भी पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए मैदानी अमला सतत निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करे। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी सेवाएं पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत संघप्रिय उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
मयार नदी में गिरी स्कॉर्पियो के देररात फंसे लोगों को सीआईएसएफ और डायल 112 की मदद से सुरक्षित निकाल कर भेजा अस्पताल
*करदा में संपन्न हुआ जन विश्वास शिविर*

*मौके पर पहुंचे हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, आधार में किया गया सुधार एवं ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण*

*जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण, हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ*

सिंगरौली, 3 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत देवसर जनपद की ग्राम पंचायत करदा में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा पेंशन, राशन कार्ड, सीमांकन, पट्टा, आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से चर्चा की और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

 
शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ग्राम कुदवार निवासी मोतीलाल सिंह एवं गुलबिया बैगा तथा ग्राम परसोहर निवासी जगत सिंह गौंड एवं श्रीमती जयमनिया केवट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम करदा निवासी वंश बहादुर सिंह एवं शिवनारायण सिंह के आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के तहत ग्राम धौहनी निवासी तेजभान सिंह को उनकी पत्नी अन्ती सिंह की मृत्यु पर ₹4 लाख तथा ग्राम कुदवार निवासी बिहारी बैगा को उनकी पत्नी लल्ली बैगा की मृत्यु पर ₹2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत ग्राम करदा निवासी चित्रसेन सिंह गौंड को सर्पदंश की घटना में ₹4 लाख की राहत राशि प्रदान की गई। उक्त सभी हितलाभ प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

शिविर में धौहनी विधायक श्री कुँवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम., सीईओ जिला पंचायत श्री संघप्रिय सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी एवं कर्मचारी, खण्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
फ्लाई ऐश परिवहन से उड़ रही राखड़, विंध्यनगर-शक्तिनगर मार्ग पर राहगीर परेशान

वार्ड 36 के पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने एनटीपीसी प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की

सिंगरौली। विंध्यनगर से शक्तिनगर मार्ग, तेलगवां होकर होने वाले फ्लाई ऐश परिवहन से उड़ रही राखड़ को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राखड़ से भरे वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क पर धूल उड़ने और राखड़ गिरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों को पूरी तरह तिरपाल से ढकने और राखड़ में पर्याप्त नमी रखने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि परिवहन के दौरान राखड़ हवा में न उड़े। इसके बावजूद कई वाहनों से धूल उड़ने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। सड़क पर जमा राखड़ वाहनों के गुजरने के दौरान दोबारा उड़ने लगती है, जिससे मार्ग पर दृश्यता भी प्रभावित होती है।

कई बार पत्राचार, फिर भी समस्या बरकरार

वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने मामले को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि समस्या से एनटीपीसी प्रबंधन को कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।
पार्षद ने कहा कि विंध्यनगर-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से बड़ी संख्या में वार्डवासी और अन्य लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। उड़ती राखड़ के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ आंखों में धूल जाने की समस्या भी सामने आ रही है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की निगरानी, उचित तिरपाल, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण और मार्ग पर नियमित पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने भी संबंधित विभागों से फ्लाई ऐश परिवहन के दौरान निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगरी पहुंचे सेवायात्रियों का प्रभारी मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का  प्रभारी मंत्री ने किया आह्वान

सिंगरौली, 3 अक्टूबर 2026। जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, मंत्री मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी की सेवा संकल्प यात्रा पर निकले सेवायात्रियों के सिंगरौली जिले के निगरी पहुंचने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवायात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सेवा एवं सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवायात्रियों से कहा कि यात्रा के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं तथा नागरिकों को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करें। प्रभारी मंत्री ने स्वच्छताकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर सांसद सीधी-सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा, धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, जनपद अध्यक्ष देवसर श्री प्रणव पाठक एवं पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने निगरी पहुंचने पर सेवायात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मयार नदी में गिरी स्कॉर्पियो के देररात फंसे लोगों को सीआईएसएफ और डायल 112 की मदद से सुरक्षित निकाल कर भेजा अस्पताल
मल्हार पार्क की बंद लाइटों पर नगर निगम ने लिया संज्ञान, नई लाइटें भी लगाई गईं

सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 40 स्थित मल्हार पार्क में लंबे समय से बंद पड़ी लाइटों को लेकर मिल रही शिकायतों का नगर निगम ने संज्ञान लिया है। पार्क में बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराने के साथ ही कुछ स्थानों पर नई लाइटें भी लगाई गई हैं।
पार्क में अंधेरा होने के कारण शाम के समय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था। नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए बंद लाइटों को चालू कराने तथा आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगाने का कार्य किया गया है।
लाइटों के चालू होने के बाद मल्हार पार्क में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को अंधेरे और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई को समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24