नीट पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की विशाल मशाल रैली
वैढ़न नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों में व्याप्त आक्रोश के बीच जिला मुख्यालय वैढ़न में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए।
मशाल रैली अम्बेडकर चौक वैढ़न से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए जय स्तम्भ चौक पहुंची, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “दोषियों को कठोर दंड दो” एवं “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे जोरदार नारे लगाए। मशालों और बैनरों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल आंदोलनमय बना दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक से लगभग 22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। वर्षों की मेहनत, अभिभावकों की उम्मीदें और छात्रों के सपने भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं।
रैली को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा धब्बा है। करोड़ों रुपये खर्च कर, दिन-रात मेहनत कर छात्र परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्ट तंत्र उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से अभिभावकों में भारी चिंता और असुरक्षा का माहौल है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले रहे हैं, लेकिन सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनू शाह जी,राम अशोक शर्मा जी, मधु शर्मा जी, ज्ञानेंद्र सिंह जी केडी सिंह जी,सुरेश दुबे जी, संकठा सिंह जी, रूपेश चंद्र पांडे जी,रविंद्र द्विवेदी जी, विद्यासागर वैश्य जी, प्रेम प्रकाश सिसोदिया जी, मोनीश खान जी,आशुतोष सिंह जी, देवेंद्र सिंह जी, धर्मेंद्र दुबे जी, अनिल वैश्य जी,रामगोपाल पाल जी,अखिलेश शाह जी, प्रहलाद शाह जी, राम ब्रिज कुशवाहा जी, अरविंद दुबे जी,सुनील देव सिंह जी,भूपेंद्र द्विवेदी जी, शाहिद खान रिंकू जी, देवपति सिंह जी, पंकज पांडे जी, देवी शरण शाह जी, विवेक सिंह बघेल जी,सुदामा कुशवाहा जी,विजय प्रताप सिंह जी,संदीप शाह जी,,मनोज शाह जी, सुदामा साकेत जी, उग्रसेन शर्मा जी,संध्या सिंह जी, मुकेश शर्मा जी,रविंद्र शाह जी, विद्यापति शाह जी, संजय कुशवाहा जी, अनंत कुमार नाइ जी,संजय सोनी जी, मान प्रसाद वैश्य जी, उसेद हसन सिद्दीकी जी, दिनेश सिंह दीनू जी, राजू शाह जी, देवलाल शाह जी, अशोक कुशवाहा जी,रामकृपाल शाह जी, अवनीश दुबे जी, अतुल शुक्ला जी,रावेन्द्र शर्मा जी, अभिजीत दुबे जी डीके सिंह जी, विजय सिंह जी, सविता प्रजापति जी, प्रदीप वैश्य जी, विवान खान जी, दीपक दुबे जी, लाले गुर्जर जी, संतोष सोनी जी, बबलू सोनी जी, राणा प्रताप सिंह जी, रणवीर सिंह जी,प्रवीण सिंह पप्रिंसु जी,शम्स खान जी,अभय द्विवेदी जी,अशोक पांडे जी, आर के वर्मा जी,राम पुकार शाह जी, देवलाल शाह जी, रवि सिंह जी, एवम सिंह जी, राम सकल शर्मा जी, खलीफा पठान जी, प्रिंस सिंह चौहान जी सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।