कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका खारिज होने पर जताई खुशी
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने पर खुशी जताई है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व सीएम प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वह गवाहों को प्रभावित कर सकते थे। इसके अलावा सुबूतों के साथ भी छेड़छाड़ कर सकते थे। उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।