कांके: रातु थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने महिला पारा टीचर से की ₹1 लाख की छिनतई
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 रातु थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने महिला पारा टीचर से एक लाख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार पारा टीचर बैंक से एक लाख रुपए निकालकर थैले में लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनका थैला छीन लिया और लेकर फरार हो गए।