कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर जामताड़ा रेल हादसे पर विधायकों ने जताया दुख, केंद सरकार से मुआवजे देने की मांग
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 जामताड़ा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 10 लोगों की घायल होने की बात कही जा रही है। इस घटना को लेकर झारखंड विधानसभा के बाहर विधायकों ने दुख जताया है, और मृतकों के परिवार वालों पर संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। वहीं जामताड़ा विधायक ने मुआवजे की मांग की है।