कांके: मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग का हुआ शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग का मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार सांडिल और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार ने किया।