कांके: रांची स्थित राजभवन के पास वेतन की मांग को लेकर धरना देंगी उज्ज्वला दीदी संघ
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 रांची स्थित राजभवन के पास वेतन की मांग को लेकर उज्ज्वला दीदी संघ द्वारा धरना दिया जाएगा। उज्ज्वला दीदी संघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बार बार सरकार से वेतन देने की मांग की लेकिन अब तक हमारी मांग नहीं मानी गई। राजभवन के पास धरना को लेकर हज़ारों की संख्या में उज्ज्वला दीदी संघ राजभवन पहुंच रही है।