बाली: बाली में दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण का आयोजन, नेताओं को FRA व PESA कानूनों की जानकारी दी गई
Bali, Pali | May 30, 2025 बाली कांबेश्वर जी महादेव घांसी समाज धर्मशाला में आदिवासी विकास संस्थान बाली ने दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण का शुक्रवार शाम 4.30 बजे आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मगरा क्षेत्र के महिला और पुरुष नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में एक कुशल नेता के गुणों और उनकी पहचान पर विशेष चर्चा की गई। नेताओं को बताया गया कि वे गांव सभा को कैसे मजबूत बनाएं उस पर जोर दिया।