बाली: बाली के बेरडी में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर किया सुसाइड, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Bali, Pali | May 24, 2025 बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के बेरडी गांव मे एक युवक ने दो दीन पहले आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर शनिवार को शाम 4.30 बजे जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान मूलाराम आयु 22 के रूप मे हुई।वह अविवाहित था।मूलाराम का शव उनके घर के बाहर गुंदा के पेड़ से लटकता हुआ मिला।परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही नाना थाने के एएसआई तेजसिंह मौके पर पहुँचे।