बाली: फालना गांव के चारभुजा मंदिर में पुजारी की संदिग्ध मौत, फर्श पर मिला शव, सिर से निकल रहा था खून
Bali, Pali | May 25, 2025 फालना थाना क्षेत्र के फालना गांव चारभुजा मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना रविबार सुबह करीब 4 बजे की है, जिसका पता रविवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर चला। पुजारी का शव फर्श पर चारपाई के पास पड़ा मिला और उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच कर रही है।