बाली: बाली में चार वीर योद्धाओं की जयंती पर शोभायात्रा निकली, महाराणा प्रताप, शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान और वीर दुर्गादास को किया गया याद
Bali, Pali | May 29, 2025 बाली में महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वावधान में चार महान योद्धाओं की जयंती मनाई गई। गुरुवार शाम 4 बजे गांधी चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान और वीर दुर्गादास राठौड़ को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में साधु-संतों की उपस्थिति में भारतीय सेना का भी सम्मान किया गया।