बाली: बाली के मुंडारा बस स्टैंड पर गर्मी से राहत के लिए ग्रामीणों ने किया छाछ का निशुल्क वितरण
Bali, Pali | May 26, 2025 मुंडारा मे सोमवार दोपहर 4 बजे भीषण गर्मी से राहत देने के लिए ग्रामीणों ने अनूठी पहल की है। मुंडारा बस स्टैंड पर निशुल्क छाछ वितरण केंद्र शुरू किया गया है।यहां प्रतिदिन 350 लीटर शीतल मसालेदार छाछ का वितरण किया जा रहा है।मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में तापमान बढ़ने से लोग सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे ओर शाम 6 बजे के बाद ही घर से बाहर निकलते।