लालबर्रा: लालबर्रा में ड्रा के माध्यम से 48 अस्थाई पटाखा दुकानों का हुआ आवंटन, सांदीपनी स्कूल खेल मैदान में लगेंगी दुकानें
लालबर्रा मुख्यालय स्थित सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में इस वर्ष दीपावली पर्व पर अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लिए 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे ड्रा निकाला गया। तहसीलदार विनोद कुराम और अस्थाई लाइसेंसधारी दुकानदारों की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया के तहत कुल 48 दुकानों का आवंटन किया गया। प्रशासन ने दुकानदारों को शासन के नियमों और सुरक्षा मानकों का