🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन कराने का मिलेगा अवसर।
📢 21-22 नवंबर एवं 05-06 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
📌 सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दो चरणों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में संबंधित बीएलओ प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
📅 विशेष अभियान दिवस की तिथियां
🔹 प्रथम चरण : 21 एवं 22 नवंबर 2026
🔹 द्वितीय चरण : 05 एवं 06 दिसंबर 2026
इन कैंपों के माध्यम से नागरिक मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, नाम विलोपन तथा प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन से संबंधित आवेदन कर सकेंगे।
👩 महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर
निर्वाचक सूची में लिंगानुपात में सुधार के लिए 926 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए मतदान केंद्रवार बीएलओ को लक्ष्य आवंटित किया गया है। योग्य महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सीडीपीओ एवं डीपीएम, जीविका के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदियों का सहयोग लिया जा रहा है।
📊 ईपी रेशियो में सुधार के लिए विशेष पहल
औरंगाबाद जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईपी रेशियो का औसत 0.58 है। इसमें सुधार के लिए सभी योग्य नागरिकों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराने पर विशेष बल दिया गया है। सभी बीएलओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके मतदान केंद्र क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
📑 अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभिलेखों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रपत्र-9, 10 एवं 11, चेकलिस्ट तथा संबंधित दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने और आवश्यक हस्ताक्षर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर विशेष कैंप का सफल आयोजन सुनिश्चित करने, व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी योग्य नागरिकों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराने के लिए सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है।
✅ आपकी भागीदारी, लोकतंत्र की मजबूती!
सभी योग्य नागरिकों से अपील है कि निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक कार्य अवश्य कराएं।
#SVEEP #SpecialSummaryRevision #ElectoralRoll #VoterAwareness #ElectionCommission #AurangabadBihar #SamratChoudhary #CMSamrat
CMO Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
16 views | Aurangabad, Bihar | Nov 19, 2026