हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दिखाई हरी झंडी
बुधवार को हरिद्वार से दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन रामभक्तों को लेकर रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या रवाना हुई। इस मौके पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस ट्रेन में BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान और बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता रवाना हुए। ट्रेन रवाना होते ही ' जय श्री राम ' के नारे लगने लगे।