हरिद्वार: हल्द्वानी प्रकरण को लेकर इंडी गठबंधन से जुड़े लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी प्रकरण को लेकर इंडी गठबंधन से जुड़े लोगों ने आज हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हल्द्वानी प्रकरण की न्यायिक जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग भी की।