लखीसराय: बट्टा रामपुर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने मननपुर बाजार में 2 घंटे तक किया सड़क जाम
चानन थाना क्षेत्र के बट्टा रामपुर गांव में रविवार की रात इसी गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुमा देवी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना के विरोध में सोमवार की अपराह्न 12:30 बजे से 2:30 बजे तक लोगों ने मननपुर बाजार में थाना रोड एवं मालिया रोड को जाम रखा. SDPO शिवम कुमार घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर जाम हटाने में सफलता पाई.