लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
सोमवार की अपराह्न 1 बजे समाहरणालय स्थित मंत्र कक्षा में होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में DDC सुमित कुमार,SDM चंदन कुमार सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी शामिल रहे. बैठक में कहा गया कि रंगों का त्योहार होली के अलावे मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान का महीना चल रहा है. दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं.