कांके: कडरू मैदान में सेवा भारती रांची महानगर का वार्षिकोत्सव और बाल मेला संपन्न
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2025 कडरू मैदान में सेवा भारती रांची महानगर का वार्षिकोत्सव सह बाल मेला रविवार शाम करीब पांच बजे संपन्न हो गया। इस दौरान 76 सेवा बस्तियों के करीब 15 सौ बालक बालिकाओं ने विज्ञान संबंधित आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान के साथ खूब मस्ती किया। इस मौके पर विज्ञान इवेंट्स का भी आयोजन किया गया।