कांके: रांची के धुर्वा में संगठनात्मक चुनाव मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ चुनाव टोली कार्यशाला का आयोजन
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2025 रांची स्थित धुर्वा में रविवार दोपहर करीब एक बजे संगठनात्मक चुनाव मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ चुनाव टोली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीतियों को धार देने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।