कांके: डिबडीह पुल के पास सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार 3 लोग घायल
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2025 डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसे में तीन स्कॉर्पियो सवार घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई।