कांके: रांची के कांके अंचल में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2025 रांची के कांके अंचल में दाखिल खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का रविवार दोपहर करीब एक बजे आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी मौजूद रहे। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कुछ लोगों को अपने हाथ से दाखिल खारिज दिए।