कांके: कांके प्रखंड के सतकनादू बस्ती में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमिटी का चुनाव जारी है
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2025 कांके प्रखंड अंतर्गत सतकनादू बस्ती में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमिटी का चुनाव चल रहा है। इस दौरान सदर, सेक्रेटरी और खजांची पद के लिए मतदान जारी है। इस मौके पर 295 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सदर, सेक्रेटरी और खजांची पद के उम्मीदवार का चयन करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे हैं।