कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में सीसीएल ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2025 रांची के मोरहाबादी मैदान से रविवार सुबह करीब दस बजे सीसीएल के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में देश भर के सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि देश के चर्चित मुक्केबाज मेरी कोम मौजूद रहीं जिन्होंने हरी झंडी दिखा कर सीसीएल के द्वारा आयोजित मैराथन का उद्घाटन किया।